लायंस क्लब ने लगाया नेत्र जाँच शिविर

आसिफ


सरिया(गिरिडीह): सरदार खजान सिंह मेमोरियल लाइंस हॉस्पिटल सरिया में रविवार को जाँच शिविर का आयोजन किया गया। जहां पटना के जाने-माने नेत्र चिकित्सकों द्वारा 170 नेत्र रोगियों का निशुल्क जांच किया गया। जिसमें 80 लोगों के आंखों में मोतियाबिंद पाया गया। जिसका नि:शुल्क ऑपरेशन सोमवार को किया जाएगा। इस संबंध में लायंस क्लब ऑफ़ सरिया के अध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने बताया कि प्रत्येक क्लब के द्वारा आंखों का नि:शुल्क इलाज किया जाता है। इस दौरान आज रविवार को डॉक्टर सुधांशु कुमार, डॉक्टर अरविंद कुमार, डॉक्टर आरपी सिंह और डॉक्टर उमेश भद्दानी के द्वारा रोगियों के आंखों का इलाज किया गया। जिसका ऑपरेशन सोमवार को किया जाएगा। वहीं जरुरत के अनुसार सभी रोगियों को दवा व चश्मा का वितरण 6 फरवरी को किया जाएगा।

मौके पर लाइन गुरुप्रीत सिंह बग्गा, संतोष जैन, अरुण डागा, मोनीला जैन सहित अन्य लायन मेंबरों की सराहनीय भूमिका रही।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More