Koderma News: चंदवारा में वज्रपात से एक युवक की हुई मौत
1-1024x614.jpeg)
मौत की खबर से पूरे क्षेत्र में मातम का माहौल है।
कोडरमा: चंदवारा थाना क्षेत्र के खांडी में वज्रपात से एक युवक की मौत हो गयी। मृतक की पहचान खांडी निवासी राजेंद्र ठाकुर के 20 वर्षीय पुत्र सचिन कुमार के रूप में हुई है। घटना रविवार के लगभग 3 बजे की है।
बताया जाता है कि युवक अपने घर के पास था। उसी समय जोरदार बारिश के साथ गर्जन शुरू हो गयी और उसी जगह पर वज्रपात हुआ। सचिन वज्रपात की चपेट में आ गया। सचिन को स्थानीय लोगों के सहयोग से इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर मौत की खबर सुनते ही घर मे कोहराम मच गया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। मौत की खबर से पूरे क्षेत्र में मातम का माहौल है।


