Koderma News: डैम में डूबने से युवक की मौत
-1024x614.jpeg)
कोडरमा: चंदवारा थाना क्षेत्र के खांडी पंचायत अंतर्गत डूबा डैम में डूबने से एक युवक की मौत हो गयी। मृतक की पहचान खांडी गांव निवासी 16 वर्षीय शेरु कुमार पिता महेश यादव के रूप में की गई है। बताते चलें कि शेरू कक्षा 10 वीं की पढ़ाई कर रहा था। उसके पिता किसान हैं और खेती कर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। घटना सुबह लगभग 10 बजे की है।
जानकारी के अनुसार मृतक अपने कुछ दोस्तों के साथ सुबह डैम में नहाने गया था। नहाने के दौरान वह गहरे पानी मे चला गया और निकल न सका। युवक के डैम में डूबने की सूचना ग्रामीण एकत्रित हुए और काफी मसक्कत के बाद युवक को ग्रामीणों के सहयोग से निकाल कर सदर अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


