Koderma News: छतरबर में यज्ञ को लेकर निकले महिलाओं के जुलूस पर पथराव, पुलिस के पहुँचने पर मामला नियंत्रित

पत्थरबाजी किसने की, पुलिस पहचान करने में जुटी हुई है। गांव में पुलिस फिलहाल कैंप कर रही है।

कोडरमा: जिले में एक धार्मिक जुलूस को निशाना बनाकर तनाव पैदा करने की कोशिश हुई है। कोडरमा थाना अंतर्गत चेचाई में होने वाले यज्ञ को लेकर भिक्षा के लिए सात गांव के भ्रमण पर निकली महिलाओं के जत्थे पर छतरबर में समुदाय विशेष के एक घर से पथराव किया गया। मंगलवार सुबह करीब 9 बजे की इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया।

हांलाकि पुलिस ने पहुंच कर माहौल को नियंत्रित कर लिया। ग्रामीणों ने बताया कि चेचाई देवी मंडप से कलश लेकर महिलाएं कलश लेकर भिक्षा के लिए इलाके में निकली थी। इसी दौरान छतरबर पहुंची, जहां पत्थरबाजी की घटना हुई। इसमें एक कलश फूट गया। 50- 60 महिलाएं जुलूस में थी और घटना के बाद दूसरे इलाके के लिए महिलाएं निकल गई। यहां 9 से 17 अप्रैल तक यज्ञ होना है। महिलाओं को चेचाई, छतरबर, करमा, झुमरी, करियावर मैसौंधा, पुतो, कानूनगो बीघा होते हुए वापस चेचाई पहुंची।

पत्थरबाजी किसने की, पुलिस पहचान करने में जुटी हुई है। गांव में पुलिस फिलहाल कैंप कर रही है। मामले की सूचना मिलने पर एसडीओ रिया सिंह, एसडीपीओ अनिल सिंह, डीएसपी मुख्यालय रतिभान सिंह, सीओ होल्डर सेठी, कोडरमा थाना प्रभारी अरविंद कुमार, तिलैया थाना प्रभारी विनय कुमार, डोमचांच थाना प्रभारी ओम प्रकाश सहित बड़ी संख्या में पुलिस जवान मौजूद हैं। ड्रोन कैमरे से भी छतरबर में हर घर के छत की निगरानी की जा रही है। यह जानकारी दी गयी है कि जिस घर से पथराव हुआ, उसकी छत पर बड़ी मात्रा में ईंट और पत्थर रखे गए थे।

लेखक के बारे में

By Kumar Ramesham

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Read More