Koderma News: विभावि से गिरिडीह विश्वविद्यालय में स्थानांतरण के खिलाफ सर्वदलीय आम बैठक संपन्न
-1024x614.jpeg)
कोडरमा: जे जे कॉलेज सहित जिले के तमाम डिग्री कॉलेज को विभावि हजारीबाग से गिरिडीह क्यों के सवाल के साथ बेटे बेटियों की सुरक्षा एवं अविभावकों के ऊपर पड़ने वाले अतिरिक्त आर्थिक बोझ के खिलाफ सर्वदलीय आम बैठक में शामिल विभिन्न राजनीति दलों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, बुद्धिजीवियों, शिक्षाविदों की बैठक संपन्न हुयी।
कोडरमा की स्मिता की रक्षा करने, बच्चों के भविष्य बचाने को लेकर निरंतर धरना प्रदर्शन कार्यक्रम को जारी रखने, जन जागरूकता कार्यक्रम के तहत जिले के सभी गांवों, पंचायतों, प्रखंडों में नुक्कड़ समभ आयोजित करने, जिला मुख्यालय पर विशाल प्रदर्शन आदि करने का प्रस्ताव लिया गया। जिसपर कोर कमिटी की बैठक में ठोस निर्णय लेते हुए आगे की रणनीति बनाई जाएगी। यह तय किया गया की जब तक सरकार हमारी मांगों को पूरा नहीं करती तब तक 17 अगस्त से जेजे कॉलेज में अनिश्चितकालीन धरना तालाबंदी जारी रहेगा।


