Koderma News: जैन मंदिर में भगवानी देवी अजमेरा की पुण्यतिथि पर भव्य पूजन

कोडरमा। श्री दिगम्बर जैन मंदिर में आज बैशाख कृष्ण अमावस्या के पावन अवसर पर पूज्य मुनि श्री 108 धर्म सागर जी मुनीराज के सानिध्य में अमावस्या महापर्व श्रद्धापूर्वक मनाया गया।
इस अवसर पर 17 अप्रैल को देवाधिदेव 1008 श्री पारसनाथ भगवान का प्रथम अभिषेक मुनि श्री 108 भाव सागर जी मुनीराज के मुखारविंद से शांतिधारा मंत्रोच्चार के साथ सम्पन्न हुआ, जिसका सौभाग्य अजमेरा परिवार को प्राप्त हुआ।
इसके पश्चात अशोक, विनोद, सुनील, मुकेश एवं राजकुमार अजमेरा की मातेश्वरी भगवानी देवी अजमेरा की पुण्यतिथि पर विशेष पूजन-अर्चना की गई। साथ ही बेंगलुरु में पुत्र अशोक-मंजू जैन अजमेरा द्वारा बेगुर जैन मंदिर में भी प्रथम अभिषेक एवं शांतिधारा का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर अजमेरा परिवार, कोडरमा के साथ समाज के सह मंत्री राज जैन छाबड़ा, सुरेश जैन झांझरी, सुशील जैन छाबड़ा, प्रदीप जैन छाबड़ा, सुशील जैन पांड्या, मनीष जैन सेठी, वार्ड पार्षद पिंकी-नवीन जैन, संदीप जैन सेठी, पिंकी जैन सेठी, लालगोला से विजय जैन, राजकुमार जैन, विमल जैन, संतोष जैन सहित छाबड़ा परिवार उपस्थित रहे।
इसके अलावा दिल्ली से अरुण-संतोष जैन छाबड़ा, कोलकाता से विभोर-रुचिका जैन सेठी, बेंगलुरु से पुनीत-निधि जैन अजमेरा, दिल्ली से सुमित-नेहा एवं कथांश जैन अजमेरा, गुवाहाटी से मनोज-आशा जैन गंगवाल, बाराबंकी से धीरज-सिंपी जैन सेठी, रांची से सुमेर-माधुरी जैन अजमेरा, सुरेश-कमोध जैन अजमेरा, महेंद्र-कुकू जैन अजमेरा, दिलीप-कीर्ति जैन अजमेरा, हजारीबाग समाज के महामंत्री संजय-रश्मि जैन अजमेरा, अजित-किरण जैन, सिधौली से सुरेश-सरिता जैन सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विशेष रूप से अर्हम एवं कथांश जैन अजमेरा ने अपनी परदादी को श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही कोडरमा समाज के उप मंत्री नरेंद्र झांझरी एवं पूर्व मंत्री ललित सेठी ने भी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि भगवानी देवी अजमेरा अत्यंत धार्मिक महिला थीं। उनकी कमी कभी पूरी नहीं की जा सकती। उनका परिवार सदैव समाज के कार्यों में अग्रणी रहा है।
उन्होंने बताया कि उनके माता-पिता भगवानी देवी एवं चिमनलाल जैन तथा चाचा हीरालाल जैन के संस्कार आज भी परिवार में स्पष्ट रूप से दिखाई देते हैं।


