Koderma News: सत्यम शिवम सुंदरम स्कूल में पीटीएम और रिजल्ट वितरण, मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

कोडरमा: डोमचांच प्रखंड अंतर्गत फुलवरिया में संचालित सत्यम शिवम सुंदरम उच्च विद्यालय में सत्र 2025-26 के वार्षिक परीक्षाफल की घोषणा किया गया। जिसमें बच्चे अपने अभिभावकों के साथ विद्यालय परिसर में आकर शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ बच्चों के बेहतर प्रदर्शन को लेकर चर्चा की गई साथ ही सभी बच्चों को अंक प्रमाणपत्र दिया गया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। सत प्रतिशत बच्चों ने अच्छे अंकों के साथ अपने-अपने वर्ग में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त कर अपने अभिवावक व विद्यालय का नाम रोशन किया।
विद्यालय के शिक्षक प्रदीप कुमार मेहता, अरुण कुमार एवं शिक्षिका ममता कुमारी ने उतीर्ण सभी बच्चों को अपने आशीर्वचन देते हुए ढेरों बधाई दी साथ अभिवावकों को प्रेरित करते हुए कहा बच्चे अगर कम अंक लाये तो उन्हें प्रेम पूर्वक समझाते हुए पढ़ाई के प्रति प्रेरित करें। विद्यालय के निदेशक सुखदेव हजाम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किए सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए आगे की क्लास में और अच्छे प्रदर्शन करने की बात कही.साथ ही उन्होंने आने वाले सत्र में बच्चों के बेहतर शिक्षा के लिए विद्यालय में होने वाले सभी योजनाओं की चर्चा की। पी.टी.एम. कार्यक्रम के तहत सभी शिक्षकों ने अपने छात्र-छात्राओं को परीक्षा पत्र दिया व आने वाले वर्ग में और अच्छा प्रदर्शन करने की बात कही।
परीक्षा संचालक आशीष मिस्त्री ने भी सभी बच्चों को बधाई देते हुए पढ़ाई में और मन लगाने की बात कही। विद्यालय प्राचार्य रामकृष्ण मेहता ने भी सभी बच्चों को ढेरों शुभकामनाएं देते हुए आने वाले नए सत्र में सभी का स्वागत किया।वार्षिक परीक्षाफल बच्चों के लिए बहुत अहम हिस्सा होता है इससे बच्चों में नई ऊर्जा आती है ताकि वे आगे और भी बेहतर प्रदर्शन कर सके। परीक्षा पास होने पर सभी शिक्षकों ने बच्चों को हार्दिक बधाई दी। पूरा स्कूल परिवार इस सफलता पर बहुत ही खुश हैं। सत्यम शिवम सुंदरम उच्च विद्यालय फुलवरिया शत-प्रतिशत वार्षिक परीक्षा परिणाम के साथ सफलता का नया कीर्तिमान बच्चों ने प्राप्त किया। विद्यार्थियों ने 100% सफलता प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।
विद्यालय परिसर में आयोजित परिणाम वितरण समारोह के दौरान मेधावी छात्र-छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। यह परिणाम आपकी अटूट मेहनत और हमारे विद्यालय की अत्याधुनिक शिक्षा प्रणाली का संगम है। हमें आप सभी पर गर्व है।”सभी सफल विद्यार्थियों और अभिभावकों को बहुत-बहुत बधाई।” “यह सफलता तो बस एक शुरुआत है। आगामी सत्र 2026- 27 में बेहतर परिणाम के लिए विद्यालय कृतसंकल्पित है. आपको भविष्य की बोर्ड परीक्षाओं में ‘टॉपर’ बनाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। विद्यालय परिवार सभी अभिभावक बच्चों तथा शिक्षकों को इस सफलता का श्रेय देता है और उन्हें बहुत-बहुत बधाई देता है।


