Koderma News: वाहन हटाने के दौरान एक घंटा रहा सड़क जाम

कोडरमा: थाना अंतर्गत रांची पटना रोड पर घाटी स्थित नौवा माइल के समीप विगत दिन शुक्रवार को स्पंज लोड ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट जाने से चालक बाल बाल बच गया। वहीं रविवार को दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर को गड्ढे से निकालने के दौरान दो-दो क्रेन को लगाया गया था जिसके वजह से रांची पटना रोड लगभग 1 घंटा जाम रहा। इसके बाद ग्रामीणों व पुलिस की मदद से गाड़ी को निकाला गया और साईड किया गया। इस दौरान कई यात्री गाड़ी भी जाम में फंसी रही। इसके बाद रांची पटना रोड पर परिचालन चालू किया गया।

