Koderma News: अवैध खनन को लेकर छापेमारी, कंप्रेसर लगा ट्रैक्टर जब्त
अवैध उत्खनन में लगे लोगों को चिन्हित करते हुए कार्यवाही की जा रही हैं।
कोडरमा: ज़िले के वन्य प्राणी प्रक्षेत्र में खनन माफियाओं के द्वारा अवैध खनन कार्य लगातार जारी है। यह अलग बात है कि यदा कदा वरीय अधिकारियों के निर्देश पर सरकार को दिखाने के लिए वन विभाग की टीम छापेमारी कर फिर कुछ दिनों तक चुप हो जाति है। इसी क्रम में कोडरमा थाना क्षेत्र मेघातारी में बंद पडे थनी माइंस में छापेमारी अभियान चला कर एक कंप्रेसर लगा ट्रैक्टर को जप्त किया गया। इस मामले में अवैध खनन को लेकर अवैध उत्खनन में लगे लोगों को चिन्हित करते हुए कार्यवाही की जा रही हैं।
जब्त वाहनों को कोडरमा वन विभाग परिसर में जब्त लाया जा रहा है। मौके पर कुंदन कुमार, सिकंदर कुमार यादव, दुर्गा माहतो, गोपाल यादव, शंकर महतो, उपेंद्र यादव मौजूद थे।




