Koderma News : चंदवारा थाना में सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे पर सख्त प्रतिबंध

चंदवारा थाना परिसर में सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध की घोषणा की गई।

कोडरमा : चंदवारा थाना परिसर में बुधवार को सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर अंचलाधिकारी अशोक भारती की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आहूत की गई। बैठक में सरस्वती पूजा को शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारा के साथ मनाने की अपील की। अंचलाधिकारी अशोक भारती ने स्पष्ट कर दिया कि पूजा व विसर्जन जुलूस में डीजे नहीं बजेगा। डीजे बजाने की स्थिति में डीजे को जब्त कर डीजे मालिक पर ओर नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

लोगों से पूजा में शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। एसआई पवन कुमार ने कहा कि आम लोग भी प्रशासन को सहयोग करें। बैठक में अन्य अधिकारियों व पूजा समिति के सदस्यों ने भी अपना-अपना सुझाव दिया। मौके पर एसआई पवन कुमार, रितेश कुमार, एएसआई दिलीप मंडल, मुखिया प्रतिनिधि संजय दास, पैक्स अध्यक्ष विजेंद्र यादव, महेंद्र यादव, रामप्रसाद यादव समेत कई लोग मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

By Kumar Ramesham

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Read More