Koderma News: ‘क्लीन डोमचांच, ग्रीन डोमचांच’ संकल्प के तहत नगर पंचायत में चला स्वच्छता अभियान

कोडरमा: ‘क्लीन डोमचांच, ग्रीन डोमचांच’ के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से नगर पंचायत क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में नगर अध्यक्ष, उमेश वर्मा उपाध्यक्ष आदर्श कुमार पंकज एवं वार्ड पार्षदों ने स्वयं सफाई की कमान संभाली और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
अभियान के दौरान नीलकंठ मेहता,मुकेश राम आदि जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न स्थानों पर साफ-सफाई करते हुए लोगों से अपने आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वच्छ शहर के निर्माण में नगर निकाय के साथ-साथ आम नागरिकों की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। घरों एवं दुकानों से निकलने वाले कचरे को निर्धारित स्थान पर डालने और सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी नहीं फैलाने की अपील की गई।
नगर प्रतिनिधियों ने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना जरूरी है। सामूहिक प्रयास से ही डोमचांच को स्वच्छ, सुंदर और हराभरा बनाया जा सकता है।अभियान के माध्यम से नगरवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए ‘क्लीन डोमचांच, ग्रीन डोमचांच’ के संकल्प को आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया।


