Koderma News: डीवीसी विस्थापित अधिकार मोर्चा की बैठक, रोजगार न मिलने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी

कोडरमा: डुमरडीहा फोरलेन चौक स्थित अमित होटल के प्रांगण में डीवीसी विस्थापित अधिकार मोर्चा की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला परिषद सदस्य महादेव राम ने किया। बैठक में मोर्चा द्वारा बेरोजगार युवाओं को डीवीसी टू फेज में कार्य देने को लेकर एक सूची दिया गया है। लेकिन डीवीसी प्रबंधन द्वारा एक माह बीतने के बाद भी उसपर किसी प्रकार कोई ठोस निर्णय नही लिया गया है।
मोर्चा के द्वारा पुनः बड़े आंदोलन की तैयारी करने पर विचार किया जा रहा है। बैठक में ऐक्टू जिला सचिव सह यूनियन सचिव विजय पासवान आम आदमी पार्टी के दामोदर यादव, यूनियन अध्यक्ष राजेंद्र यादव, छात्र नेता छोटू यादव, सीपीआई नेता अर्जुन यादव, पंकज यादव, अरविंद यादव, उदय भारती, समशुल अंसारी, देवानंद सिंह, देवनारायण साव, इस्लाम अंसारी, रामाशंकर यादव, ब्रह्मदेव कुमार साव, मोहम्मद मुमताज, धनपत यादव, अभिषेक कुमार, सुभाष पंडित, जालिम भुईयां ,सुनील सिंह समेत दर्जनों लोग शामिल थे।


