Koderma News: विधायक डॉ. नीरा यादव ने भाजपा मंडल पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं संग की बैठक

कोडरमा: विधायक डॉ. नीरा यादव ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के मंडल पदाधिकारियों एवं बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर विभिन्न मामलों पर चर्चा की। इस दौरान विधानसभा के विभिन्न बूथों से जुड़े बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. नीरा यादव ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ हैं और उनसे ही पार्टी मजबूत है। संगठन को मजबूत करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने पार्टी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए सबके भाग लेने पर जोर दिया। बैठक में कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने इलाके और समस्याओं की भी जानकारी दी।
बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष अनूप जोशी, रामनाथ सिंह, संजय पासवान, चन्द्रशेखर जोशी, सुनील यादव, राजकुमार यादव, पिंटू कुमार, पारिजात सिंह, शंकर मोदी, सन्नी कुमार लहरी, उत्तम कुमार, महेंद्र ठाकुर, अर्जुन यादव, पप्पू कुमार भदानी, लक्ष्मी बरनवाल, रामचन्द्र यादव, सुनील कुमार बड़गवे, रामावतार केसरी, साकेत कुमार सिंह, नवीन चौधरी, हरिलाल सिंह, रंजीत कुमार, बैजनाथ यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।


