Koderma News: झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन की जिला स्तरीय बैठक स्थानीय रेस्टोरेंट में संपन्न

कोडरमा में झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन की जिला स्तरीय बैठक अध्यक्ष कुमार रमेशम की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में पत्रकारों के स्वास्थ्य बीमा, पेंशन योजना और आजीवन सदस्यता अभियान की समीक्षा करते हुए जिले के सभी छह प्रखंडों में सांगठनिक विस्तार के लिए प्रभारियों की नियुक्ति की गई।

कोडरमा: झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन की कोडरमा जिला इकाई की बैठक स्थानीय फैमिली रेस्टोरेंट में जिला अध्यक्ष कुमार रमेशम की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का संचालन जिला महासचिव अनिल सिंह ने किया। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, सदस्यों के बीच एकता बनाए रखने तथा प्रखंड स्तर तक संगठन के विस्तार पर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि “संगठन ही सर्वोपरि है” और सभी सदस्यों को सकारात्मक सोच के साथ संगठन हित में कार्य करना चाहिए। 

https://samridhjharkhand.com/state/jharkhand/koderma/jja-koderma-appoints-block-incharges-for-journalist-welfare/article-23767

जिला प्रभारी संदीप वर्णवाल ने स्वास्थ्य बीमा, पत्रकारों की दूरभाष निर्देशिका, सेवानिवृत्त पत्रकारों के लिए पेंशन योजना की तैयारी, आजीवन सदस्यता अभियान तथा संगठन विस्तार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रखंड स्तर पर संगठन के सशक्त होने से जिला इकाई और अधिक प्रभावी बनेगी। बैठक में सर्वसम्मति से जिले के सभी छह प्रखंडों में संगठन विस्तार के लिए प्रभारियों की नियुक्ति की गई। 

इसके तहत सतगावां के लिए अनिल सिंह, मरकच्चो के लिए विनोद वर्णवाल, जयनगर के लिए कुमार रमेशम, चंदवारा के लिए राम कुमार सिंह, डोमचांच के लिए सुधीर पांडेय तथा कोडरमा प्रखंड के लिए रामकृष्ण मेहता को जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष जावेद इस्लाम, प्रदेश महासचिव संजीव समीर तथा कानूनी सलाहकार सह राष्ट्रीय पार्षद जगदीश सलूजा ने कहा कि संगठन की मजबूती सभी सदस्यों की सक्रिय भागीदारी और आपसी समन्वय पर निर्भर करती है। उन्होंने प्रदेश के निर्देशानुसार जिले में संगठन विस्तार को गति देने का आह्वान किया। 

बैठक में रवि छाबड़ा, विजय वर्णवाल, अमित कुमार, राहुल सिंह, उपेंद्र पासवान, अरविंद कुमार सिंह, वीरेंद्र कुमार, सतीश कुमार, रंजन सिंह, आशीष डे, मनीष वर्णवाल, विनोद कुमार वर्णवाल, रितेश कुमार सिंह, मुकेश कुमार गोस्वामी, महेश भारती, सचिन कुमार, रतन कुमार साहू, जयकांत मोदी, प्रवीण कुमार, प्रेम भारती, चंदन कुमार, विनोद यादव, महादेव कुमार, विनय कुमार दास, नितिन मिश्रा, गौतम करण, सत्येंद्र कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में संगठन के सदस्य उपस्थित रहे। बैठक के अंत में जिला अध्यक्ष कुमार रमेशम ने सभी उपस्थित सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया।

लेखक के बारे में

By Kumar Ramesham

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Read More