Koderma News: गुरु पूर्णिमा पर जैन संत सुयश सागर जी के वर्षा योग चातुर्मास का हुआ शुभारंभ

कोडरमा: जैन मंदिर में गुरु पूर्णिमा के पावन दिन जैन संत सुयश सागर जी महाराज ससंघ के वर्षा योग चातुर्मास का मंगल कलश स्थापना किया गया। विश्व शांति मंत्र के साथ विधि विधान पूजा करके कलश स्थापित किया गया। जैन समाज के पदाधिकारी एवं चातुर्मास कमेटी के संयोजक ने आचार्य शिरोमणि विशुद्ध सागर जी के परम तपस्वी शिष्य 108 मुनि सुयश सागर जी को श्रीफल भेंट किया एवं झुमरी तिलैया में चातुर्मास करने की प्रार्थना की।
भव्य चातुर्मास कलश स्थापना में दूर दराज रायपुर भिलाई तामसा दुर्ग रायगढ़ राउरकेला रांची गया हजारीबाग शहर के सैकड़ो भक्तजन शामिल हुए। पूरे भारतवर्ष में जैन संत हिंसा से बचने के लिए बरसात के समय पैदल नहीं चलते हैं एक स्थान पर ही चार-पांच महीना रहकर धर्म ध्यान करते हैं।
झुमरीतिलैया में पूज्य गुरुदेव सुयश सागर के चातुर्मास करने से पूरे जैन समाज में हर्ष का माहौल है। आज के भव्य कार्यक्रम का मंच संचालन समाज के पंडित अभिषेक शास्त्री संजय छाबड़ा लट्टू भैया अक्षय जैन ने किया। प्रतिष्ठाचार्य संजय भैया ब्रह्मचारी मुक्तगिरि ने पूरे कार्यक्रम को संचालित किया। समाज के पदाधिकारी उप मंत्री नरेंद्र झांझरी कोषाध्यक्ष सुरेंद्र काला सह मंत्री राज छाबड़ा विरागोदय चातुर्मास कमेटी 2026 के सभी संयोजक ने आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया।
कार्यक्रम का मंडप उद्घाटन कोलकाता के दिनेश सर्वेश अखिलेश पाटनी परिवार ने किया। बाहर से आए हुए सभी अतिथियों को अंग वस्त्र देकर और तिलक लगाकर स्वागत किया गया। समाज के प्रसिद्ध गायक नवीन पांडया और सुबोध गंगवाल ने अपने गुरु भक्त भजन से लोगों को आनंदित कर दिया। चातुर्मास का प्रथम कलश सौरभ सुधा हर्ष पटौदी परिवार हजारीबाग ने लिया। द्वितीय कलश गौरव जी जैन भाटापारा छत्तीसगढ़ ने लिया।
तृतीय कलश आतिश जैन काला परिवार तमसा ने लिया। चतुर्थ कलश सुयश भक्त परिवार तामसा शहर के लोगों ने लिया। पांचवा कलश अमित जी हजारीबाग एवं कई धार्मिक परिवारों ने भी चातुर्मास कलश लिया। चातुर्मास कलश स्थापना कार्यक्रम को सफल बनाने में विरागोदय चातुर्मास कमेटी के संयोजक रौनक कासलीवाल राहुल छाबड़ा सौरभ लोहारिया सिद्धांत सेठी संजय छाबड़ा लट्टू शैलेश छाबड़ा लोकेश पटौदी विकास शेट्टी मनीष गंगवाल जोंटी काला ने अपना पूर्ण योगदान दिया।
मौके पर उपलब्ध समाज के मार्गदर्शक ललित सेठी सुरेश झांझरी सुशील छाबड़ा सुनील कुमार छाबड़ा महिला समाज की अध्यक्ष नीलम सेठी आशा गंगवाल मोना छाबड़ा वार्ड पार्षद पिंकी जैन जैन युवक समिति के अध्यक्ष मंत्री ने कार्यक्रम में भाग लेने वाले समाज के सभी सदस्यों की सराहना की।




