Koderma News: सदर अस्पताल में मार्च में 12 हजार से ज्यादा मरीजों का हुआ ओपीडी में इलाज

कोडरमा सदर अस्पताल ने मार्च 2026 में स्वास्थ्य सेवाओं के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। अस्पताल में कुल 12,890 मरीजों का ओपीडी उपचार किया गया, जबकि प्रसूति विभाग में 392 सफल डिलीवरी दर्ज की गईं। अस्पताल प्रबंधन लगातार गुणवत्तापूर्ण और आधुनिक इलाज उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य कर रहा है।

कोडरमा: सदर अस्पताल, कोडरमा में मार्च माह में बड़ी संख्या में मरीजों ने विभिन्न चिकित्सा सेवाओं का लाभ उठाया। मार्च माह में जनरल ओपीडी में कुल 12890 मरीजों का इलाज किया गया। वही जनरल सर्जरी विभाग में कुल 27 और ऑर्थो सर्जरी विभाग में कुल 6 सफल ऑपरेशन किए गए। अस्पताल की लैब सेवाओं के अंतर्गत कुल 7805 जांच की गई। इसके साथ ही एक्स रे की कुल 1500, सीटी की कुल 709 और अल्ट्रासाउंड की 1211 जांचें की गई, जिसमें मरीजों को समय पर सटीक निदान मिल सका। 

महिला एवं प्रसूति सेवाओं के तहत सी-सेक्शन के 194 तथा नॉर्मल डिलीवरी के 198 मामले दर्ज किए गए। इमरजेंसी सेवा के अंतर्गत कुल 4055 मरीजों का उपचार किया गाया। अस्पताल में फिजियोथेरेपी सेवाओं के अंतर्गत कुल 439 मरीजों का उपचार किया गया, जिससे मरीजों को पुनर्वास में मदद मिली।अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, सभी विभागों में बेहतर सुविधा देने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं ताकि मरीजों गुणवत्तापूर्ण इलाज मिल सके।

लेखक के बारे में

By Kumar Ramesham

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Read More