Koderma News : सतडीहा स्वास्थ्य केंद्र की सीएचओ सिंपी कुमारी लापता, पति ने थाने में दिया आवेदन

कोडरमा : जयनगर प्रखंड के स्वास्थ्य केंद्र सतडीहा में सीएचओ के पद पर कार्यरत सिंपी कुमारी (पति मुन्ना कुमार) सोमवार को अपने किराए के घर से केंद्र जाने के लिए निकली और तभी से लापता है। ना तो वह केंद्र पहुंची और ना ही घर लौटी है। इस संबंध में उसके पति मुन्ना कुमार (पिता सुनील प्रसाद) जो सतडीहा मे आकाश कुमार के घर में अपनी पत्नी के साथ किराया पर रहता है, उसने थाना में आवेदन देकर मामले की जानकारी दी है।
उन्होंने कहा है कि उनकी पत्नी सिंपी कुमारी सतडीहा स्वास्थ्य केंद्र में सीएओ के पद पर कार्यरत है। रोज की तरह सोमवार को अपने घर से केंद्र के लिए निकली मगर बाद में एएनएम ने उन्हें सूचना दी कि वह केंद्र नहीं पहुंची है। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चल पाया है। वह अपने साथ अपने सभी जरूरी कागजात ले गई है, मगर मोबाइल घर पर छोड़ गई है।
aमुन्ना ने राजेश कुमार ग्राम खेमन विगहा थाना हिलसा जिला नालंदा तथा राजू कुमार जिला नालंदा पर अपनी पत्नी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए उसके खोजबीन का आग्रह किया है।


