Koderma News: नीट परीक्षा में पेपर लीक के विरोध में झामुमो युवा एवं छात्र मोर्चा ने फूंका केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला
-1024x614.jpeg)
कोडरमा: शुक्रवार को झारखंड युवा मोर्चा एवं छात्र मोर्चा की ओर से NEET परीक्षा 2026 में पेपर लीक मामले को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व छात्र मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुधाकर यादव एवं युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष मो. सद्दाम ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान महाराणा प्रताप चौक से झंडा चौक तक पैदल मार्च निकाला गया। मार्च के दौरान केंद्र सरकार एवं भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। बाद में झंडा चौक पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया गया। यह विरोध प्रदर्शन झामुमो केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर आयोजित किया गया, जिसके तहत पूरे झारखंड के सभी जिलों में प्रदर्शन किए गए।
कार्यक्रम का संचालन वरीय नेता दीपक कुमार विश्वकर्मा ने किया। वहीं मुख्य अतिथि के रूप में झामुमो जिला अध्यक्ष बीरेंद्र पांडे उपस्थित रहे। इस अवसर पर युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मो. सद्दाम ने कहा कि केंद्र सरकार छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार संवेदनहीन एवं सिर्फ जुमलों की सरकार बनकर रह गई है। NEET परीक्षा में पेपर लीक जैसी घटनाएं देश के लाखों छात्रों के भविष्य पर सवाल खड़ा करती हैं।
उन्होंने कहा कि पेपर लीक मामले में जिन लोगों की संलिप्तता सामने आई है, उनका संबंध भाजपा से बताया जा रहा है। ऐसे में केंद्र सरकार को पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। वहीं छात्र मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुधाकर यादव ने कहा कि पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को जल्द से जल्द सख्त सजा दी जानी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
पुतला दहन कार्यक्रम में केंद्रीय समिति सदस्य संजय पांडे, कोडरमा प्रखंड अध्यक्ष चंद्रदेव यादव, महिला संगठन सचिव गुड़िया देवी, डोमचांच प्रखंड सचिव अशरफ अंसारी, युवा नेता इसराइल अंसारी, सूरज शर्मा, उमेश कुमार, अंकित पासवान, राकेश सिंह, संभू, तसव्वर, अफजल, मुन्ना सहित सैकड़ों छात्र एवं युवा कार्यकर्ता उपस्थित थे। मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए जिला अध्यछ वीरेंद्र पांडेय ने इस मामले में दोषियों पर कडी कार्रवाई की मांग की। वरीय नेता दीपक कुमार विश्वकर्मा ने कहा की पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कर पूरे मामले का खुलासा करके दोषियों पर कडी कानूनी कार्रवाई किये जाने की जरुरत है।


