Koderma News: ब्रह्माकुमारीज बहनों ने पीडीजे और अन्य लोगों को बांधे रक्षा सूत्र
3-1024x614.jpeg)
कोडरमा: ब्रह्माकुमारीज संस्थान सहाना रोड, कोडरमा शाखा के द्वारा ब्रह्माकुमारीज बहनों ने प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोडरमा बालकृष्ण तिवारी के आवास पर पहुंचकर रक्षाबंधन कार्यक्रम मनाया एवं उनके कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर एवं आत्म स्मृति का तिलक लगाकर सुस्वास्त होने की शुभकामनाएं दी, और परमात्मा का स्मृति चिन्ह भी भेंट किया।
मौके पर दंडाधिकारी सुनील, डोमचांच थाना प्रभारी ओमप्रकाश, डोमचांच बीडीओ भोला पांडे, महामंडलेश्वर सुखदेव महंत, समाजसेवी बबलू चौधरी, मेजर विधान, पुलिस, डॉ रमन, डॉ गणेश, मनीष को भी रक्षा सूत्र कलाई पर बांधकर सुस्वस्त और दीर्घायु होने की परमात्मा से भावना रखा। उपस्थित सभी लोगों को ईश्वरीय प्रसाद और परमात्मा का स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में बी के अनीता दीदी, बी के आरती बहन, बीके संजय भाई, बी के बेदामी माता उपस्थित रहे।


