Koderma News: गौशाला समिति ने कोडरमा थर्मल पॉवर प्लांट के पदाधिकारियों को दिया आमंत्रण

कोडरमा: गौशाला समिति की ओर से कोडरमा थर्मल पॉवर प्लांट के मुख्य अभियंता मनोज ठाकुर, डीजीएम कौशिक राय, प्रबंधक आशीष परीदा और अन्य पदाधिकारियों को 9 नवंबर को होने वाले कवि सम्मेलन और 11 नवंबर को होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रण दिया गया।
इस अवसर पर गौशाला समिति की ओर से सभी पदाधिकारियों को गौ माता आशीर्वाद रूप में अरुण मोदी अरविंद चौधरी द्वारा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अभियंता मनोज ठाकुर ने गौशाला की सराहना की और कहा कि गौशाला में 400 गौ वंशों की सेवा करना एक सराहनीय कार्य है। उन्होंने कहा कि गौशाला में पल रही गौ माताएं बीमार, वृद्ध और लाचार की सेवा होतीं है, और उनकी सेवा करना हम सभी का कर्तव्य है।
गौशाला के कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि कवि सम्मेलन में मुख्य रूप से कवि पंडित अशोक नागर, कुबेर जावेद, पवन बांके बिहारी, मुकेश मालवा, श्रद्धा ओजस्वी और रजनी अवनी पधार रही हैं। नगर वासियों से अनुरोध है कि वे इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचे कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु महेश दारूका राम रतन महर्षि ओमप्रकाश खेतान अविनाश सेठ जय कुमार गंगवाल संजय अग्रवाल मनोज केडिया अरुण अबोध पूरी मेहनत कर रहे हैं


