Koderma News: जेजे कॉलेज में उमड़ा छात्रों का सैलाब, वीबीयू से संबद्धता बचाने के लिए महाहस्ताक्षर अभियान

कोडरमा के जेजे कॉलेज बचाओ संघर्ष समिति ने विश्वविद्यालय संशोधन बिल-2024 के विरोध में 16 जून को कॉलेज परिसर में व्यापक हस्ताक्षर अभियान चलाया। समिति ने मांग की है कि कोडरमा के सभी डिग्री कॉलेजों की संबद्धता सर जेसी बोस विश्वविद्यालय गिरिडीह के बजाय विनोबा भावे विश्वविद्यालय (VBU) से ही यथावत रखी जाए।

कोडरमा: जेजे कॉलेज बचाओ संघर्ष समिति, कोडरमा ने 16 जून को जे जे कॉलेज में हस्ताक्षर अभियान चलाया। जे जे कॉलेज समेत कोडरमा जिले के सभी डिग्री कॉलेज की संबद्धता विनोबा भावे विश्वविद्यालय से बनाये रखने की मांग को लेकर सैंकड़ो छात्र-छात्राओं ने मांगपत्र के समर्थन में अपना अपना समर्थन हस्ताक्षर के जरिये किया।

जे जे कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं ने सरकार से जेजे कॉलेज को वीबीयू से हटाकर जेसीबोस,विश्व विद्यालय गिरिडीह से संबद्ध करने के निर्णय को अविलंब वापस लेने की मांग सरकार से की। बता दे की जे जे कॉलेज बचाओ संघर्ष समिति  जे जे कॉलेज बचाओ-जिले के डिग्री कॉलेज बचाने को लेकर लगातार अभियान चला रही है। 

जिले के सत्तापक्ष और विपक्षी नेताओं के अलावे पंचायत राज व्यवस्था के जनप्रतिनिधियों को भी ज्ञापन सौंपकर छात्रों के मांगो को सरकार तक पहुंचाने और आंदोलन को सशक्त बनाने के लिए समर्थन मांग रहें है।समिति के नेताओ ने बताया कि कोडरमा जिले के छात्रों के साथ अन्याय हुआ है, छात्रों में भारी आक्रोश है। जिलेभर के अभिभावकों व पूर्व छात्रों का लगातार समर्थन मिल रहा है। उन्होंने बताया कि राजनीति के भावना से ऊपर उठकर जेजे कॉलेज बचाओ अभियान का समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि कोडरमा जिले के छात्र छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किसी भी सूरत में बर्दास्त नही की जाएगी। 

सरकार ने कोडरमा जिले के 25 हज़ार छात्रों के भविष्य का निर्णय छात्रों के भावनाओं को जाने बिना ही कर दी है,जिससे छात्र-छात्राओं का आक्रोश लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार को विश्वविद्यालय संशोधन बिल-2024 में लिए गए निर्णय के आलोक में जे जे कॉलेज एवं कोडरमा जिले के सभी डिग्री कॉलेज को सर जे सी बोस विश्व विद्यालय गिरिडीह से जोड़ने के मामले में छात्रहित में बड़ा दिल दिखाते हुए निर्णय को निरस्त कर देना चाहिए। समिति ने हस्ताक्षर अभियान के जरिये जिलेभर से 10 हज़ार छात्रों के हस्ताक्षर युक्त मांग पत्र सीएम को सौंपने की बात कही है। 

समिति ने जिलेभर के छात्रों-अभिभावको और जनप्रतिनिधियों से जेजे कॉलेज बचाओ-जिले के डिग्री कॉलेज बचाओ अभियान का समर्थन व सहयोग करने की अपील की है। हस्ताक्षर अभियान में समिति के अध्यक्ष महेश भारती, सचिव देवेंद्र कुमार, सह सचिव मो अलीशाद,मीडिया प्रभारी रवि पासवान, कार्यकारिणी सदस्य वीरेंद्र कराटे समेत दर्जनों छात्र छात्राएं शामिल थे।

लेखक के बारे में

By Kumar Ramesham

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Read More