Koderma News: डिजिटल जनगणना का शंखनाद: विधायक डॉ. नीरा यादव ने स्वयं पोर्टल पर दर्ज किया अपना विवरण

कोडरमा: भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत विशेष पोर्टल के माध्यम से विधायक डॉ. नीरा यादव ने स्व-गणना किया। इस अवसर पर विधायक ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि वे अधिक से अधिक संख्या में पोर्टल का उपयोग कर स्व-गणना करें तथा भारत की जनगणना 2027 की प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाएं। उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया सरल, सुगम एवं समय की बचत करने वाली है। इस मौके पर अपर समाहर्ता पूनम कुजूर, विधायक पति विजय यादव, पुत्र विशाल कृष्ण सहित अन्य संबंधित अधिकारी भी उपस्थित रहे।



