Koderma News : शहरी क्षेत्र में चलाया गया मतदाता जागरूकता अभियान

कोडरमा नगर पंचायत क्षेत्र में स्वीप कोषांग द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को 23 फरवरी को होने वाले मतदान के लिए जागरूक किया गया।
कोडरमा : नगरपालिका (आम) निर्वाचन, 2026 के अंतर्गत मतदाता जागरूकता को लेकर गठित स्वीप कोषांग की ओर से आज शहरी क्षेत्र में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व नोडल पदाधिकारी स्वीप कोषांग सह जिला समाज कल्याण पदाधिकारी रेखा रानी ने किया।
अभियान के तहत नगर पंचायत कोडरमा अंतर्गत वार्ड संख्या 1 में स्वीप टीम द्वारा मतदाताओं को आगामी 23 फरवरी को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित मतदान अवधि की जानकारी दी गई। इस दौरान मतदाताओं को मतदान के महत्व से अवगत कराते हुए मतदाता प्रतिज्ञा भी दिलाई गई। मतदाता जागरूकता को और प्रभावी बनाने हेतु रंगोली कार्यक्रम, सेल्फी अभियान एवं हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया गया, जिसके माध्यम से मतदाताओं को नैतिक एवं निर्भीक मतदान के लिए प्रेरित किया गया।


