Koderma News: पत्नी की हत्या के आरोपी पति को सश्रम आजीवन कारावास, ₹25000 जुर्माना भी लगाया

कार्रवाई के दौरान अपराध की गंभीरता को देखते हुए लोक अभियोजक ने न्यायालय से अभियुक्त को अधिक से अधिक सजा देने का आग्रह किया।

कोडरमा: ST-47/2024, पत्नी की हत्या करने के एक मामले की सुनवाई करते हुए, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय राकेश चंद्रा की अदालत ने आरोपी पति- रविकांत सिंह उर्फ सोनू सिंह, पिता- दिनेश सिंह बिजली ऑफिस के पीछे, कोडरमा, थाना- कोडरमा निवासी को 302 आईपीसी के तहत दोषी पाते हुए सश्रम आजीवन कारावास की सजा सुनाई। साथ ही ₹25000 जुर्माना लगाया।

मामला वर्ष 16 दिसंबर 2023 का है। इसे लेकर कोडरमा थाना में, मृतक, के पिता सागर सिंह ने थाना कांड संख्या 222/2023, दर्ज कराया गया था। अभियोजन का संचालक लोक अभियोजक प्रवीण कुमार सिंह ने किया। इस दौरान सभी 10 गवाहों का परीक्षण कराया गया।

कार्रवाई के दौरान अपराध की गंभीरता को देखते हुए लोक अभियोजक ने न्यायालय से अभियुक्त को अधिक से अधिक सजा देने का आग्रह किया। वहीं बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता प्रकाश राम ने दलीलें पेश करते हुए बचाव किया। अदालत ने सभी गवाहों और साक्षयो का अवलोकन करने के उपरांत अभियुक्त को 302 आईपीसी के तहत दोषी पाते हुए, सश्रम आजीवन कारावास की सजा मुकर्रर की और जुर्माना लगाया।

क्या है मामला:

कोडरमा थाना को दिए आवेदन में मृतक ममता सिंह के पिता सागर सिंह ने कहा था कि 17-12-2023 को सुबह उन्हें सूचना मिली कि उसकी पुत्री ममता देवी की हत्या उसके पति एवं ससुराल वालों ने मिलकर कर दी है। सूचना मिलने पर जब वे अपने परिवार वालों के साथ अपनी पुत्री के ससुराल पहुंचे तो देखा कि उनकी पुत्री घर में अचेत अवस्था में पड़ी हुई है, उसके गर्दन एवं चेहरे पर चोट का निशान है। उन्होंने आरोप लगाया था की पति रविकांत सिंह उर्फ सोनू सिंह एवं अन्य घर वालों ने मिलकर मेरी पुत्री ममता देवी की हत्या पैसे के लालच में कर दिया है। इससे पूर्व भी कई बार उन लोगों के द्वारा मेरी पुत्री के साथ बेरहमी से मारपीट की गई थी।

लेखक के बारे में

By Kumar Ramesham

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Read More