Koderma News: लंपी वायरस फैलने से पशुपालक हो रहे परेशान
-1024x614.jpeg)
कोडरमा: सतगावां प्रखंड गुरुवार आधा दर्जन से अधिक गांव में लंपी बीमारी का वायरस तेजी से फैल रही है। इस बीमारी से अब तक के कई पशु इसके चपेट में आ गए हैं। क्षेत्र में कई गायों के बछड़ा की मौत हो गई है। ताजा मामला में ग्राम नासरगंज में देवेन्द्र पांडेय का बछड़ा की मौत गुरुवार की सुबह में हो गईं। पशुपालक बता रहे हैं कि इस बीमारी से पशुओं के शरीर पर फकुंदे उगते हैं, एवं शरीर पर दरारें पड़ कर चकता चकता उखड़ जाती है। जिससे पशु चारा खाना बंद कर देती है, दुधारू पशु का दूध सूख जाता है, गाभिन पशुओं का गर्भ नष्ट हो जाता है एवं बछड़ा की मौत हो जाती है।
पशुपालक बता रहे हैं कि लम्बे समय से लंपी बीमारी का वायरस का टीकाकरण नहीं होने से पशुओं पर इसका असर पड़ रहा है।एक ओर सरकार के द्वारा गरीब लोगों को स्वावलंबी बनाने के लिए पशुओं एवं गायों का वितरण किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर बीमारी से किसान बेहाल एवं उनके आय पर असर पड़ रहा है। ग्रामीण डॉक्टर से इलाज कराने पर मजबूर हैं। आसनाकोनी गांव में सुनील राम, योगेंद्र राम, दिनेश राम, रामदेव राम, नासरगंज के सुरेंद्र पांडेय, त्रिलोकी माली इन लोगों के दुधारू जानवर लंपी बीमारी का वायरस से ग्रसित है। पशुपालक इस बीमारी से बेहाल है एवं बचाव को लेकर जिला प्रशासन से गुहार लगा रहे हैं।




