Koderma News: बामसेफ का राज्यस्तरीय सम्मेलन संपन्न

वही पूर्व सांसद सूरज मंडल ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा में कोई फर्क नही है।

कोडरमा: बामसेफ एवं राष्ट्रीय मूलनिवासी  संघ का संयुक्त राज्यस्तरीय सम्मेलन रविवार को झुमरीतिलैया स्थित अशोका होटल में आयोजित किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता  चौधरी विकास पटेल और संचालन सीताराम उरांव ने किया। अधिवेशन में झारखण्ड के 19 जिलों से प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

बतौर मुख्य अतिथि-बामसेफ के प्रदेश समीक्षा प्रभारी रणधीर कुमार,विशिष्ट अतिथियों में पूर्व सांसद  सूरज मंडल, अभय टोप्पो, लॉरेस नाग, बिज्जी इनराही, अजय बाउरी, डॉ डीपी सक्सेना, मृत्यंजय यादव, एडवोकेट विजय प्रताप भारती आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे। मुख्य अतिथि व अन्य वक्ताओं ने कहा कि ईवीएम की वजह से मूलनिवासी का मौलिक अधिकार समाप्त हो गया है। देश मे मौलिक अधिकार को  बचाना  है तो बैलेट पेपर से चुनाव कराया जाए।

न्यायपालिका, कार्यपालिका, विधायिका और मीडिया पर खास वर्ग विशेष का कब्जा हो गया है, जो देश मे पूंजीवाद को बढ़ावा दे रही। भारत के मूलनिवासियों के पास संपति और साधन नही है, जिसके कारण मूलनिवासी पिछड़े और गरीब है। जबकि जिन पूंजीपतियों के पास संपति है उनका डीएनए भारतीय से नही मिलता।

वही पूर्व सांसद सूरज मंडल ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा में कोई फर्क नही है। अधिवेशन में देश मे गैरबराबरी पूंजीवादी को बढ़ावा देने वाली आरएसएस वादी ताकतों को मूलनिवासी बहुजन समाज संगठित होकर जबाब देने का आह्वान किया। साथ ही इन विदेशी डीएनए वाले यूरेशियन लोगों से देश को आजाद कराने का संकल्प लिया गया।

मौके पर संतोष कुमार, मनोज कुमार दिवाकर, सकेन्द्र उरांव, दुर्गा रजक, शिवशंकर रजक, दीपक यादव, राजेश कुमार, सुनील कुमार,रेणु बौद्ध, मुमताज अंसारी, शहीद अंसारी, मोहिबुद्दीन अंसारी, अशोक रजक, प्रकाश हांसदा समेत कई लोग मौजूद थे।

लेखक के बारे में

By Kumar Ramesham

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Read More