Koderma News: जन्मदिन के अवसर पर गौ माता को खिलाया गुड़, चोकर और हरा चारा

कोडरमा: श्री कोडरमा गौशाला समिति प्रांगण में दिव्या कुमारी ने अपने 1 वर्षीय सुपुत्र कनिष्क मौर्य का जन्म उत्सव मनाया। साथ ही गौ माता को गुड़, चोकर, हरा चारा खिलाया और सुपुत्र का तुलादान कराया। गौशाला के सचिव अरुण मोदी ने बातचीत के दौरान गौशाला के प्रति लोगों में बदलती अवधारणा के बारे में जानकारी दी। उन्होनें बताया की गौशाला के प्रति लोगों की सोच बदल रही है। लोग अब अपने जन्मदिन शादी सालगिरह इत्यादि शुभ कार्य गौशाला प्रांगण में कर रहे हैं। इस तरह के अवसर पर लोगबाग जहां तहाँ खर्च करने की बजाय गौ माता की सेवा करना बेहतर मान रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील किया कि ज्यादा से ज्यादा लोग गौशाला से जुड़े और इस प्रकार के शुभ कार्य करें। एवं गौ माता का आशीर्वाद प्राप्त करें। मौके पर वरिष्ठ सचिव ओम प्रकाश खेतान, अरुण बौद्ध (पिता), आनंद चंद्र, गणनायक मिश्रा, मनोज चौबे, मंटू यादव, शांति देवी, सुनीता देवी, रंजू एवं राधा देवी यदि ने बच्चों के जन्मदिन पर भरपूर आशीर्वाद दिया।


