Koderma News: भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ ने आईजी विकास वैभव को सौंपा ज्ञापन

कोडरमा: भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ के बिहार इकाई के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार ने शुक्रवार को गया के नव नियुक्त आईजी विकास वैभव से अपनी टीम के साथ मुलाकात की। इस दौरान सप्रेम भेंट के रूप मे गुलदस्ता एंव मोमेंटो देकर सम्मानित किया। साथ हीं भगवान विष्णु के नगरी गयाजी घरती पर मिले पोस्टिंग की सफल कार्यकाल की कामना की। इस दौरान अजय कुमार ने आईजी को एक पत्र भी सौंपा जिसमे पत्रकारों के साथ आये दिन होने वाली अप्रिय घटनाओं व उनकी समस्याएं लिखी हुई थी।
मगध प्रमंडल के पुलिस महानिरीक्षक विकास वैभव से मुलाकात कर पत्रकारों की सुरक्षा एवं सहयोग को लेकर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि पत्रकारों को लगातार धमकियों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे निर्भीक होकर कार्य करना कठिन होता जा रहा है।उन्होंने कहा कि मगध प्रमंडल में पत्रकारों को माफिया, भ्रष्ट नेताओं और भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ खबर प्रकाशित करने पर धमकियों का सामना करना पड़ता है।
कई बार पत्रकारों को झूठे मुकदमों में फंसाने की भी कोशिश की जाती है। उन्होंने आरोप लगाया कि बालू माफिया और भू-माफिया का सरकारी तंत्र से गठजोड़ होने के कारण पत्रकारों पर दबाव बनाया जाता है। प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ हैं और उनकी सुरक्षा जरूरी है। पत्र के अवलोकन के बाद आईजी ने इस पर जल्द साकारात्मक निर्णय लेते हुए पत्रकारों के हितों की रक्षा व समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। गौरतलब हो की आईपीएस अधिकारी विकास वैभव की पहचान बिहार के आम जनमानस के बीच एक निर्भिक, कड़क व विशुद्ध इमानदार अफसर की रही है।
इस कारण उनकी जहां भी पोस्टिंग होती है। भ्रष्ट अफसरों के बीच हड़कंप व्याप्त हो जाता है। वहीं भ्रष्ट नेताओं, माफिया इनसे बचने का भरसक प्रयास करते है। गौरतलब हो कि विकास वैभव तब चर्चा मे विशेष रूप से आये थे। जब पटना के एसएसपी रहते बिहार के बाहूबली विधायक व छोटे सरकार के रूप में मशहूर अनंत सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जिसके बाद बिहार मे मचे राजनीतिक हड़कंप के बीच बिहार के तत्काल राजनीतिक दबाव मे विकास वैभव को फिल्ड पोस्टिंग से हटा दिया गया था।
अब आईजी के रूप मे मगध की घरती पर फिर से फील्ड पोस्टिंग मे आना मगध क्षेत्र के अपराधियों, भ्रष्ट नेताओं, जमीन माफिआओं व भ्रष्ट अफसरों के लिए शुभ संकेत नहीं है। इस मौके पर भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, जिला उपाध्यक्ष अमित कुमार सिंह, रविकांत पटेल, ऋतुरंजन चुन्नु कुमार,राजु पटवा,प्रकाश कुमार सहित कई रिपोर्टर शामिल थे।वही मगध प्रमंडल आईजी विकास वैभव ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।




