Koderma News: 11 सितंबर से लापता व्यक्ति का शव नवलशाही में मिला, पुलिस ने की पहचान

कोडरमा: शनिवार को नवलशाही थाना अंतर्गत रायडीह मसमोहना पुल के समीप नाली में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पाए जाने की सूचना पर उस अज्ञात व्यक्ति की शिनाख्त एवं घटनाक्रम का पता लगाकर विधि सम्मत कार्रवाई हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना प्रभारी नवलशाही के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। उक्त टीम द्वारा तत्परतापूर्वक कार्रवाई करते हुए अज्ञात शव को शिनाख्त हेतु शव का फोटोग्राफस, हुलिया,पहनावा आदि के बारे में प्रचार-प्रसार करवाया गया तथा इस हेतु विश्वसनीय गुप्तचरों को लगाया गया।
इस दौरान उक्त अज्ञात शव की पहचान महेंद्र मोदी, ग्राम उरवा, थाना चंदवारा द्वारा अपने साला अजय मोदी (उम्र 47 वर्ष, पिता स्व ईश्वर मोदी, गोदखर, थाना जयनगर) के रूप में की गई। उनके द्वारा लिखित रूप में बताया गया कि वे मानसिक रूप से विक्षिप्त थे और हमेशा बिना कुछ बताएं कहीं भी चले जाते थे लेकिन भटकते हुए वापस लौट आते थे।
इस दौरान 11 सितम्बर को भी वे घर से निकल गए लेकिन घर नहीं लौटे। इसी बीच एक अज्ञात शव नवलशाही थाना अंतर्गत मसमोहना पूल के समीप नाल में पाए जाने तथा शव को सदर अस्पताल कोडरमा में रखे जाने की सूचना मिली तब सदर अस्पताल कोडरमा जाकर अपने साला की पहचान की।


