Koderma News: सरमाटांड में हो रहा भव्य पंडाल का निर्माण

कोडरमा: जयनगर प्रखंड के सरमाटांड दुर्गा पूजा समिति के द्वारा भव्य पंडाल का निर्माण किया जा रहा है। जयनगर के विभिन्न मंदिरों, पुजा पंडाल एवं घरों में नवरात्र के चतुर्थ दिन माता कुष्मांडा का पुजा अर्चना भक्ति भाव से किया गया। या देवी सर्वभूतेषु शक्ति रूपेण संस्थिता के मंत्रोच्चारण के साथ क्षेत्र भक्ति मय हो गया है। दुर्गा पूजा संपन्न कराने में दुर्गा पूजा समिति सरमाटांड के अध्यक्ष पंकज यादव, उपाध्यक्ष राजेंद्र दास, सचिव डॉ रामकृष्ण यादव, कोषाध्यक्ष सुरेश प्रसाद यादव, संपत राणा, विजय यादव, उमाशंकर यादव सहित ग्रामीण लगे हुए हैं।

