Koderma News: चंद्रघंटी तालाब में डूबने से 10 वर्षीय मासूम की मौत, गांव में शोक की लहर

कोडरमा जिले के जयनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत चंद्रघंटी गांव में तालाब में डूबने से 10 वर्षीय आरव राज की दर्दनाक मौत हो गई। बताया गया कि वह घर के पास स्थित तालाब की ओर गया था, तभी अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूब गया। ग्रामीणों ने तत्काल बचाव कर बच्चे को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
कोडरमा : जयनगर थाना क्षेत्र के चंद्रघटी गांव में सोमवार को तालाब में डूबने से 10 वर्षीय मासूम बालक की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मिली जानकारी के अनुसार, चंद्रघटी निवासी मुकेश यादव का 10 वर्षीय पुत्र आरव राज घर के समीप स्थित तालाब की ओर गया था। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह तालाब के गहरे पानी में जा गिरा।
आसपास मौजूद लोगों को जब तक घटना की जानकारी मिली और वे बचाव के लिए पहुँचे, तब तक मासूम पानी में डूब चुका था। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए बच्चे को तालाब से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया।


