Khunti News: गैस संकट पर भड़के कालीचरण मुंडा, प्रशासन को दी सख्त चेतावनी

खूंटी जिले में एलपीजी गैस की कमी को लेकर कालीचरण मुंडा ने प्रशासन पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि जिले के लोग गैस संकट से जूझ रहे हैं, लेकिन प्रशासन इस गंभीर समस्या पर पर्याप्त ध्यान नहीं दे रहा है।

खूंटी: खूंटी लोक सभा सांसद कालीचरण मुंडा ने जिले में एलपीजी गैस की लगातार हो रही कमी और आम जनता को हो रही परेशानी को लेकर गहरी नाराजगी व्यक्त की है।

उन्होंने कहा कि आज खूंटी जिले के लोग गैस संकट से त्रस्त हैं, लेकिन जिला प्रशासन इस गंभीर समस्या पर अपेक्षित तत्परता नहीं दिखा रहा है, जिसके कारण आम नागरिकों को रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि यह स्थिति अत्यंत चिंताजनक है और इसे जल्द से जल्द सुधारने की आवश्यकता है। सांसद ने जिला प्रशासन से मांग की है कि एलपीजी गैस की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए तत्काल ठोस और प्रभावी कदम उठाए जाएं, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।

उन्होंने संबंधित जिला अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस समस्या के समाधान के लिए शीघ्र कार्रवाई करें और स्थिति को सामान्य बनाने की दिशा में काम करें ।

लेखक के बारे में

By Anshika Ambasta

Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is…

Read More