योजनाओं को समय पुरा करें : बीडीओ

देवरी(गिरिडीह): देवरी प्रखंड कार्यालय सभागार में मंगलवार को बीडीओ ने प्रखंड कर्मियों संग साप्ताहिक बैठक कर प्रखंड में संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान मनरेगा, 14 वीं वित्त आयोग, प्रधानमंत्री आवास योजना प्रखंड में संचालित विभिन्न योजनाओं की बारी-बारी से समीक्षा कर लंबित योजनाओं को ससमय पूरा करने का सख्त निर्देश दिया। कहा कि योजनाओं में ढिलाई बर्दाश्त नही होगी। इसके अलावे योजनाओं में पुरी पारदर्शिता बरतने की भी सख्त हिदायत दी। मौके पर मुख्य रूप से बीडीओ केडी द्विवेद्वी, मनरेगा बीपीओ सतीश कुमार व प्रधानमंत्री आवास के प्रखंड कॉर्डिनेटर सुमीत कुमार ने पंचायत कर्मियों से योजनाओं का अद्यतन रिपोर्ट लिया। मौके पर यमुना हजाम, रणविजय चौधरी, टहल रविदास, मो. रईस अख्तर, बिमल कुमार, अशोक यादव, नेमधारी हजाम सहित कई कर्मी व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More