झारखंड की शान थे डॉ केके सिन्हा: सुबोधकांत

रांची: डॉ केके सिन्हा झारखंड की शान थे। बतौर न्यूरोलॉजिस्ट उनकी ख्याति पूरे भारत में थी। उनके निधन से झारखंड के चिकित्सा जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। उसकी भरपाई संभव नहीं। ये बातें पूर्व केंद्रीय मंत्री व कांग्रेस के रांची संसदीय सीट से प्रत्याशी सुबोधकांत सहाय ने कही। कहा कि डॉ सिन्हा से मेरा संबध एक बड़े भाई जैसा था। उनके निधन से मर्माहत हूं। सहाय, डाॅ सिन्हा के निधन के बाद उनके बरियातू स्थित मानसरोवर आवास पहुंचे व उनके परिवार के सदस्यों को ढांढस बंधाया। कहा कि न्यूरोलॉजी से संबंधित किसी असाध्य बीमारी का जब कहीं निदान संभव नहीं होता था, तो लोगों को लगता था कि इसका इलाज तो डॉ केके सिन्हा ही कर सकते हैं। उनके क्लिीनिक में मरीजों की भीड़ लगी रहती थी व डॉ सिन्हा उन्हें ठीक भी करते थे। मरीजों का उनकी चिकित्सा के प्रगाढ़ विश्वास था। उन्होंने अपनी एफआरसीपी और एमआरसीपी की पढ़ाई इंग्लैंड से पूरी की थी। प्रकृति से उनका गहरा लगाव था। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।
मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर दी श्रद्धांजलि
रांची: प्रख्यात न्यूरो फिजिशियन डॉक्टर केके सिन्हा के निधन पर मुख्यमंत्री रघुवर दास ने ट्वीट कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा कि डॉक्टर सिन्हा ना केवल झारखंड बल्कि पूरे देश की शान थे। उन्होंने अपने जीवन काल में लाखों परिवारों को खुशियां दी। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे और उनके परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति दे ।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More