संत रविदास की 650वीं जयंती पर गिरिडीह में भाजपा की कार्यशाला, समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ

गिरिडीह: राजधनवार स्थित आदर्श कॉलेज के सामने होटल रॉयल महफ़िल पैलेस में संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की 650वीं जन्म जयंती के पावन अवसर पर जिला कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया।
कार्यशाला की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष महेंद्र कुमार वर्मा एवं संचालन जिला महामंत्री पवन साव जी ने किया।
इस महत्वपूर्ण बैठक में मुख्य रूप से पूर्व सांसद डॉ. रविंद्र कुमार राय , जिला प्रभारी सरोज सिंह, निवर्तमान जिला अध्यक्ष महादेव दुबे, पूर्व IG लक्ष्मण सिंह , पूर्व जिला अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, छोटेलाल यादव , जिला पदाधिकारी, सभी 23 मंडलों के अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, मंडल प्रवासी एवं 5-सदस्यीय मंडल टोली के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
समरसता संकल्प अभियान: मुख्य कार्यक्रम
संत रविदास जी महाराज के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुँचाने के लिए 29 जुलाई 2026 (गुरु पूर्णिमा) से 20 फरवरी 2027 (माघ पूर्णिमा) तक पूरे जिले में व्यापक अभियान चलाया जाएगा:
1. समरसता दीप महोत्सव: 29 जुलाई 2026 (गुरु पूर्णिमा संध्या) को देशभर के साथ-साथ जिले के सभी मंदिरों में भव्य दीप प्रज्ज्वलन।
2. कलश वंदन अभियान: संत रविदास जी की जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर (वाराणसी) की पवित्र मिट्टी से भरे कलश जिले के प्रत्येक गांव और मंडल तक पहुँचेंगे।
3. समरसता यात्रा: 5 अक्टूबर से 5 नवंबर तक डेरा सचखंड बल्ला (जालंधर) से वाराणसी तक निकलने वाली ‘श्री गुरु रविदास समरसता यात्रा’ में गिरिडीह से कार्यकर्ताओं की सहभागिता।
संत शिरोमणि रविदास द्वारा दिखाया गया मार्ग ही प्रधानमंत्री के “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास” के संकल्प का मूल आधार है। यह अभियान सामाजिक समरसता, राष्ट्रीय एकता और ‘विकसित भारत’ के निर्माण में मील का पत्थर साबित होगा।


