नाबालिग गर्भवती की हुई मेडिकल जांच

गढ़वा: जिले के केतार थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गाँव में 17 वर्षीय गर्भवती नाबालिग का दोबारा मेडिकल जांच कराई गयी। नाबालिग को बालिका गृह से गढ़वा लाया गया, जहाँ पर उसकी जांच हुई। वहीं, इस मामले का आरोपी मुराद अली को पुलिस ने हिरासत में लिया हुआ है।
बताया जाता है कि नाबालिग लड़की को तीन बच्चों का पिता मुराद अली ने 17 अक्टूबर से 25 अक्टूबर 2019 तक दिल्ली में अपने साथ रखा। इस दौरान उसने किशोरी को शादी का झांसा देकर उसका धर्मांतरण कराया और फिर यौन शोषण किया। इस कारण से किशोरी गर्भवती हो गयी। इसके बाद वह केतार स्थित मुराद के घर पर 27 अक्टूबर को पहुंची थी।
वहीं, सीडब्ल्यूसी को इस मामले की जानकारी मिलने पर 29 नवम्बर को किशोरी का मेडिकल जांच कराया, जिसमें किशोरी के गर्भवती होने की पुष्टि हुई।


