बरही में ट्रक की चपेट में बाइक सवार घायल, हालत गंभीर

बरही चौक पर ट्रक और बाइक की टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान बबलू राणा (35) के रूप में हुई है। ट्रक की चपेट में आने से बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
हजारीबाग: बरही चौक पर दोपहर करीब 12 बजे हुई सड़क दुर्घटना में बबलू राणा (उम्र करीब 35 वर्ष), पिता मनोज राणा, गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रक संख्या JH02AG 8582 हजारीबाग की ओर जा रही थी। इसी दौरान ट्रक ने बाइक संख्या JH02BB 1710 (अपाचे) को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
स्थानीय लोगों की मदद से घायल बाइक सवार युवक को बरही अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, हजारीबाग रेफर कर दिया गया।


