#Video: सोशल मीडिया पर मिली जानकारी नीरज राशन के साथ पहुंचे टाना भगतों के पास

रांची: 31 सदस्यों के साथ रह रहे टाना भगतों के पास खाने के लाले पड़े हैं। जैसे ही टाना भगतों की समस्या को सोशल मीडिया में देखा, नीरज भोक्ता ने उनके लिए राशन सामग्री पहुंचाने का मन बनाया। और ये लोग कहाँ रहते हैं, यह पता किया। जानकारी मिली की तो राशन लेकर खुद पहुँच गए।
देश कोरोना से जंग लड़ रहा है और गरीब भूख से। ऐसे में “देश के विरासत टाना भगत” भी इससे अछूते नहीं रहे। रांची विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग के पीछे बीघा टाना भगत का परिवार रह रहा है। 7 परिवारों में मात्र दो परिवार के पास राशन कार्ड है। बाकी के 5 परिवार बिना राशन कैसे रहे? ऐसे में कुछ लोगों ने सोशल मीडिया में इसकी जानकारी दी। यह जानकारी जैसे ही कांके के युवा कांग्रेस नेता सह समाजसेवी नीरज भोक्ता को मिली, राशन लेकर टाना भगतों के परिवारों के बीच गए। उन्होंने टाना भगतों की समस्या और व्यथा सुनी। कहा कि कार्ड बनवाने का प्रयास करूंगा। साथ ही उन्होंने अपना मोबाईल नंबर देकर कहा कि लॉकडाउन के दौरान कोई भी समस्या आए या कोई जरूरत महसूस हो, फोन करें।
यह भी पढ़ें: कांके के युवा समाजसेवी एक मैसेज पर राशन के साथ घर पहुँच रहे
बीघा टाना भगत ने कहा कि हमारी बहुत सी समस्याएं हैं। उन्होंने बताया कि महिलाओं के लिए शौचालय नहीं है। बच्चों के लिए पढ़ने के साथ-साथ खेलने की सामग्री नहीं है। जब बारिश होती है तो घरों में पानी घुस जाता है। नीरज ने आश्वासन दिया कि इन समस्याओं के निदान के लिए सरकार से पहल करेंगे।


