इचाक: आदर्श युवा संगठन द्वारा इचाक को विधानसभा बनाने के अलावे हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र में शामिल करने की मांग की है। संगठन के अध्यक्ष, युवा नेता गौतम कुमार ने कहा कि आजादी के इतने वर्ष इतने का बावजूद ड़ेढ लाख आबादी वाले प्रखंड के एक भी व्यक्ति विधायक व सांसद नही बने। जिस कारण इचाक विकास की दृष्टि से वंचित है। इचाक प्रखंड राजाओं का गढ़ रहा है।
यह भी पढ़ें:
https://samridhjharkhand.com/we-are-determined-for-human-rights-ghanshyam
राजतंत्र के समय देश के राजाओ व धर्मावलंबियों का आना जाना रहा है। राजतंत्र समाप्त होने के बाद इचाक का ऐतिहासिक धरोहर किस्तो में धराशायी होता चला गया। अगर इचाक को विधानसभा बनाया जाय व हजारीबाग संसदीय क्षेत्र में शामिल किया जाय तो इचाक में विकास की गति तेज हो सकती है। मांग करने वालो में संगठन के जिला अध्यक्ष रूपेश कुमार, गजेंद्र प्रजापति, दिवाकर कुमार, सुनील वैद्य, मुकेश सोनी के अलावा अन्य लोग शामिल थे।