बड़कागांव से भारी जुटान, ओबीसी आरक्षण 27% लागू करने की मांग को लेकर हजारों समर्थक रांची रवाना

हजारीबाग : झारखंड कुशवाहा महासभा द्वारा आयोजित ओबीसी आरक्षण 14 प्रतिशत से बढ़ाकर 27 प्रतिशत पुनः लागु करने को लेकर (राजभवन) लोकभवन के समक्ष एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन में केन्द्रीय कुशवाहा समाज कर्णपुरा क्षेत्र के अध्यक्ष सोहनलाल मेहता के नेतृत्व में बड़कागांव एवं केरेडारी से हजारों की संख्या में कुशवाहा जाति के लोग शामिल हुए। रांची रवाना होने से पूर्व मंगल बाजार नयांटाड में एकत्रित हुए और जमकर नारेबाजी की एवं अपने हक अधिकार को लेकर आवाज बुलंद किया।
रांची रवाना होने वालों में मुख्य रूप से पुर्व विधायक लोकनाथ महतो, केन्द्रीय कुशवाहा समाज कर्णपुरा क्षेत्र के अध्यक्ष सोहनलाल मेहता, सचिव गिन्नी वर्मा, कोषाध्यक्ष सबुर महतो, पुर्व प्रमुख टुकेशवर प्रसाद, मुखिया संघ अध्यक्ष रंजीत कुमार, डॉ बालेश्वर महतो, संदीप कुशवाहा, तापेश्वर कुमार तापस, भीखन महतो, मिथलेश कुमार, बालेश्वर महतो, घनश्याम कुमार, उमेश दांगी, जितेंद्र कुमार, मिडिया प्रभारी ज्ञानचंद कुमार उर्फ ज्ञानी, उपेंद्र प्रसाद, बिनोद कुमार, भवानी प्रसाद दांगी, शंकर महतो, मनोज दांगी, अजित प्रसाद, हेमंत महतो, गिरधारी महतो, ईश्वरी महतो, देवनारायण महतो, रूपेश कुमार, त्रिवेणी महतो, नरेश महतो, कृति आनंद महतो, गुरुदयाल महतो जिज्ञासु, लालदेव महतो, ओमप्रकाश महतो, बिनोद प्रसाद दांगी, कौलेश्वर महतो, दामोदर प्रसाद मेहता, उदय कुमार, शिबू मेहता, देव प्रसाद, सिकंदर महतो, चमन महतो, संजय कुमार, खिरोधर कुमार, श्याम नंदन कुमार, दीपक कुमार, अवध किशोर कुमार समेत हजारों लोग शामिल हुए


