Koderma News: डीवीसी केटीपीएस अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से लगा मेगा टीकाकरण शिविर

जयनगर: डीवीसी केटीपीएस अस्पताल में झारखंड सरकार स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से गुरुवार टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 0 से 5 वर्ष आयु के बच्चे,10 वर्ष एवं 16 वर्ष आयु वर्ग के बच्चे, गर्भवती महिलाओं तथा के टीपीएस के कर्मचारी एवं उनके परिजनों सीआईएसएफ कर्मी और परिजनों स्थानीय समुदाय के सदस्यों को ओपीवी (ओरल पोलियो वैक्सीन) हेपेटाइटिस -बी0 डीपीडु ,पेंटिवेलेंट, रोटावायरस,खसरा _रूबेला पीसीवी,जपानी इंसेफेलाइटिस, गर्भवती महिलाओं के लिए टेटनस _ डिप्थीरिया वैक्सीन का निःशुल्क टीका दिया गया।
डीवीसी प्रबंधन ने कर्मचारी कल्याण एवं सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति अपनी सतत प्रतिबद्धता कायम करती है। मौके पर संजय कुमार, सीजीएम एवं एचओपी, केटीपीएस, डॉ. एस. नंद, डीजीएम (स्वास्थ्य सेवाएँ), फ्रांसिस हेम्ब्रम, डीजीएम (एचआर), डॉ. परमवीर कुमार, कौशिक रॉय तथा शिल्पी हलदर डॉ संघमित्रा नंदी आदि मौजूद थे।


