Hazaribagh News: समाजसेवी बिनोद यादव की पहल से टूर्नामेंट का आगाज

बड़कागांव: प्रखंड अंतर्गत चंदौल पंचायत निवासी समाज सेवी बिनोद यादव के द्वारा पंचायत के युवाओं को खेल के क्षेत्र मे आगे लाने के उदेश्य से पंचायत स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन करने का निर्णय लिया गया है। जिसका शुभारंभ आज रविवार को 11:00 बजे बड़कीबागी खेल मैदान में किया जाएगा। संचालन हेतु आयोजन कमेटी का गठन किया गया जिसमें अध्यक्ष विकास पांडे, सचिव सूरज दास ,कोषाध्यक्ष अध्यक्ष रघु महतो, सदस्य लालू यादव, विक्की सिंह, रवि पासवन, आशीष यादव, रोहित कुमार महतो, प्रवीण महतो एवं चंदौल पंचायत के उप मुखिया शमशेर अंसारी को संरक्षक बनाया गया।

