Hazaribagh News: बिरबिर में नवनिर्मित माता शबरी एवं प्रभु श्री राम मंदिर के प्रथम वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित यज्ञ कार्यक्रम कलश यात्रा के साथ हुई शुरूआत

माता शबरी मंदिर परिसर स्थित यज्ञ मंडप से 251 कलश यात्री पंक्तिबद्ध होकर ढोल नगाड़ा, गाजे-बाजे एवं पारंपरिक परिधानों के साथ भव्य व विराट शोभायात्रा निकली। महिलाओं एवं पुरूषों ने भगवा गमछा एवं माथे में जय श्री राम का पट्टा धारण कर भगवत जयकारा जमकर लगाया। पारंपरिक भक्ति गीतों की गुनगुनाहट के साथ भक्तिमय महौल बन गया। कलश यात्रा बीरबीर माता शबरी मंदिर से लेकर ओरिया, नुतन नगर, लाखे, कोर्रा एंव जबरा पहुंची। जहाँ जबरा स्थित डैम से जल लेकर सिंघानी फोरलेन एवं ओरिया होते हुए कलश यात्री पूणः शबरी माता मंदिर के लिए रवाना हुए।

हजारीबाग: सदर प्रखण्ड अंतर्गत ओरिया पंचायत स्थित ग्राम बीरबीर में नवनिर्मित माता शबरी एवं प्रभु श्री राम मंदिर का प्रथम वर्षगांठ के अवसर आयोजित यज्ञ कार्यक्रम दिन शनिवार को भव्य मंगल कलश यात्रा के साथ शुरूआत हुई। माता शबरी मंदिर परिसर स्थित यज्ञ मंडप से 251 कलश यात्री पंक्तिबद्ध होकर ढोल नगाड़ा, गाजे-बाजे एवं पारंपरिक परिधानों के साथ भव्य व विराट शोभायात्रा निकली। महिलाओं एवं पुरूषों ने भगवा गमछा एवं माथे में जय श्री राम का पट्टा धारण कर भगवत जयकारा जमकर लगाया। पारंपरिक भक्ति गीतों की गुनगुनाहट के साथ भक्तिमय महौल बन गया। कलश यात्रा बीरबीर माता शबरी मंदिर से लेकर ओरिया, नुतन नगर, लाखे, कोर्रा एंव जबरा पहुंची। जहाँ जबरा स्थित डैम से जल लेकर सिंघानी फोरलेन एवं ओरिया होते हुए कलश यात्री पूणः शबरी माता मंदिर के लिए रवाना हुए। जिसके बाद कलश यात्री माता शबरी मंदिर पहुंचकर कलश रखा एवं प्रथम वर्षगांठ पर आयोजित यज्ञ कार्यक्रम शुभारंभ हुई। पूजन कार्य संपन्न होने के उपरांत प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान कई प्रमुख लोग शामिल होकर कलश यात्रियों का स्वागत व अभिनंदन किया। 

मौके पर मुख्य रूप से ओरिया पंचायत समिति सदस्य जीतु यादव, शबरी सेना से रोहित राम, माता शबरी एवं प्रभु श्री राम मंदिर के अध्यक्ष नन्कु राम, सचिव जुगल यादव, कोषाध्यक्ष विक्रम कुमार, उपाध्यक्ष मुकेश साव, उपसचिव अरविंद बक्शी, उपकोषाध्यक्ष सिता राम वर्मा, पूर्व पंचायत समिति सदस्य गौतम वर्मा, अजय कुमार, प्रकाश यादव, अशोक यादव, पप्पू वर्मा, कमेश्वर वर्मा, अजित वर्मा, जगदीश राम, बीरबल कुमार, बिजय राम, सुनील यादव, तपेश्वर यादव, रुपेश राम, नरेंद्र यादव, विकाश यादव, प्रकाश कुमार, गौतम यादव, कार्तिक यादव, बहादुर राम, ऋतू कुमार, जीवन कुमार, माइकल कुमार, बचन कुमार, गौतम कुमार, प्रेम कुमार एवं साजन कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

By Samridh Media Desk

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and…

Read More