Hazaribagh News: बुढ़वा महादेव मंदिर में 10 हजार शिव भक्तों ने किया जलाभिषेक
-1024x614.jpeg)
हजारीबाग: बड़कागाँव सावन की तृतीय सोमवारी में प्रखंड के तमाम शिवालयों में भारी संख्या में शिव भक्तों की भीड़ देखी गई। लोगों ने अहले सुबह उठकर भगवान शिव के शिवलिंग पर जलाभिषेक किया बेलपत्र दूध दही चढ़ाकर पूजा अर्चना किया। प्रखंड के 201 शिवालय में भक्ति भाव से पूजा अर्चना की गई। वही झारखंड के प्रसिद्ध बड़कागांव प्रखंड अंतर्गत बुढ़वा महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई लोगों ने लाइन में लगकर पूजा अर्चना किया। लगभग 10000 शिव भक्तों ने जलाभिषेक किया।
वही बड़कागांव अंचलाधिकारी मनोज कुमार ने अपने परिवार के संग बुढ़वा महादेव मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना किया एवं क्षेत्र की सुख व समृद्धि के लिए भगवान शिव से कामना की। तत्पश्चात अंचलाधिकारी ने विधि व्यवस्था को लेकर बुढ़वा महादेव मंदिर परिसर का निरीक्षण किया। अंचलाधिकारी अपने पत्नी कुमारी रंजना, पुत्री रीमा कुमारी, केरेडारी अंचलाधिकारी की पत्नी शीलू कुमारी, दामोदर मेहता, शशि मेहता, सत्यजीत अलंकार के अलावा कई शिव भक्त शामिल थे।


