Hazaribagh News: विभावि योग केंद्र के पूर्ववर्ती छात्रों ने राज्य योगासन चैंपियनशिप में बढ़ाई शान
-1024x614.jpeg)
हजारीबाग: विभावि के योग केंद्र के पूर्ववर्ती विद्यार्थियों ने राज्य स्तर पर आयोजित झारखंड योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में निर्णायक की भूमिका को सफलता के साथ अदा किया। इस प्रकार इन्होंने विश्वविद्यालय तथा हजारीबाग जिले का गौरव बढ़ाने का कार्य किया। नेतरहाट की खूबसूरत वादियों के बीच में अवस्थित प्रसिद्ध नेतरहाट पब्लिक स्कूल के भव्य परिसर में आयोजित उक्त प्रतियोगिता का आयोजन सत्र 2026-27 के लिए जून माह के अंतिम सप्ताह में किया गया था।
शुक्रवार को हजारीबाग लौटने पर दल के सदस्य वर्षा दे ने बताया की हजारीबाग से विनीत सिंह, सुरभी सिंह तथा रखी सिन्हा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में तकनीकी अधिकारी सह निर्णायक की भूमिका में रहे। ज्ञात हो कि यह सभी हजारीबाग जिला योगासन स्पोर्ट्स इकाई से जुड़े हुए हैं।
विनीत सिंह हजारीबाग इकाई के सचिव हैं तथा सुरभी सिंह सह सचिव के दायित्व में है। अभी कुछ ही महीना पहले पतरातू में आयोजित सात दिवसीय निर्णायक प्रशिक्षण शिविर में इन लोगों ने सफलतापूर्वक भाग लिया था। अब यह लोग भारत में सभी स्तर के योग प्रतियोगिताओं में निर्णायक की भूमिका में अपनी सेवा देने के लिए अर्हित हैं। बताते चले कि झारखंड योगासन स्पोर्ट्स को झारखंड ओलंपिक संघ द्वारा मान्यता प्राप्त है।
वर्षा ने आगे बताया कि उक्त प्रतियोगिता के 28 से 35 वर्ष आयु वर्ग में पारंपरिक योगासन में प्रीतम सिंह ने पूरे राज्य में तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस प्रकार सब जूनियर आयु वर्ग के कलात्मक एकल योगासन में समीर कुमार सिंह को द्वितीय स्थान तथा जूनियर आयु वर्ग के कलात्मक एकल योगासन में राजकुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त कर हजारीबाग को ख्याति दिलाई।


