Hazaribagh News: मुख्य चौक पर पुलिस का शक्ति प्रदर्शन, बकरीद को लेकर एसडीपीओ अमित आनंद के नेतृत्व में मॉक ड्रिल

बड़कागांव: बकरीद त्योहार शांतिपूर्वक संपन्न कराने को लेकर पुलिस एवं प्रशासन के द्वारा बड़कागांव मुख्य चौक पर एसडीपीओ अमित आनंद के नेतृत्व में मॉक ड्रिल कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उपस्थित पुलिस कर्मियों के द्वारा लोगों को शांतिपूर्वक मनाने का संदेश दिया गया। एवं माहौल को खराब करने वाले शरारती तत्वों को सचेत किया गया।
इस दौरान शरारती तत्वों एवं माहौल को खराब करने वाले लोगों से निपटने के लिए मॉक ड्रिल में पुलिस के द्वारा लाठी चार्ज ,पानी का बौछार एवं फायरिंग दिखलाया गया। मौके पर एसडीपीओ अमित आनंद ने कहा कि त्योहार को शांतिपूर्वक बनाएं एक दूसरे का सहयोग करें, मिलजुल कर रहे। शिकायत का मौका नहीं दें। सोशल मीडिया में माहौल को खराब करने वाला मैसेज अगर कोई डालता है उस पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी किसी भी हालत में उसे छोड़ा नहीं जाएगा।
वही अंचलाधिकारी मनोज कुमार ने कहा कि विधि व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। कहीं से भी कुछ घटना हो तो तुरंत पुलिस को जानकारी दें ताकि त्वरित कार्रवाई हो सके। मौके पर उपस्थित लोगों में मुख्य रूप से बड़कागांव इंस्पेक्टर शाहीद रजा, थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह, अभिषेक कुमार, राकेश खवास, अमित कुमार वरुण कुमार, हादी खान के अलावा कई पुलिसकर्मी शामिल थे।


