Hazaribagh News: पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 12 घंटे में बरामद हुआ चोरी का महिंद्रा ट्रैक्टर

बड़कागांव: प्रखंड अंतर्गत अंबाजीत गांव के सामुदायिक उपस्वास्थ्य केंद्र प्रांगण से चोरी हुई लाल रंग का ट्रैक्टर को बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 12 घंटे के अंदर में बरामद कर लिया है। ज्ञात हो की पीड़ित ट्रैक्टर मालिक अंबाजीत गांव निवासी अभय कुमार दास ने 25 जून को लाल रंग की महिंद्रा ट्रैक्टर चोरी हो जाने मामले को लेकर 26 जून को बड़कागांव थाना में आवेदन देकर शिकायत किया था।
जिस पर बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने गंभीरता से कार्रवाई करते हुए बालोदर गांव स्थित जुगल घाटी जंगल में छापेमारी कर महज 12 घंटे के अंदर में ट्रैक्टर को बरामद कर लिया। ट्रैक्टर बरामद हो जाने पर पीड़ित परिवार ने खुशी जाहिर करते हुए थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह का आभार व्यक्त किया है। क्योंकि उक्त ट्रैक्टर से पीड़ित परिवार का अपने खेतों की जुताई एवं खेती-बाड़ी कर जीविकापार्जन का मुख्य साधन है।


