Hazaribagh News: PMAY से नाम कटने पर लाभुक की आत्मदाह की चेतावनी, BDO के आश्वासन पर टला विवाद

मीडिया से बातचीत में विकास कुमार ने कहा कि BDO के आश्वासन पर फिलहाल आत्मदाह टाल दिया है, लेकिन यदि एक सप्ताह के भीतर जांच और कार्रवाई नहीं हुई, तो वे दोबारा आत्मदाह के लिए बाध्य होंगे।

हजारीबाग/कटकमसांडी: प्रखंड के लुपुंग पंचायत निवासी विकास कुमार मेहता ने प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) से नाम हटाए जाने पर गंभीर आरोप लगाते हुए मंगलवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) के समक्ष आत्मदाह करने की कोशिश की।

विकास कुमार मेहता, पिता जयनारायण मेहता ने बताया कि उनका नाम प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची (PMJAY No-JH149945667) में पहले से शामिल था और वे सभी मानकों पर खरे उतरते हैं। बावजूद इसके, प्रखंड कोऑर्डिनेटर, पंचायत सचिव और पंचायत कर्मियों ने बिना किसी वैध कारण के उनका नाम हटा दिया। शिकायत करने पर भी न तो कोई जवाब मिला और न ही समस्या का समाधान हुआ।

मामले में कार्रवाई न होने से नाराज विकास मंगलवार को कटकमसांडी अंचल कार्यालय पहुंचे और BDO के समक्ष आत्मदाह करने की चेतावनी दी। हालांकि, प्रखंड विकास पदाधिकारी ने तुरंत मामले को गंभीरता से लेते हुए आश्वासन दिया कि एक सप्ताह के भीतर जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद विकास कुमार वहां से अपने घर लौट गए।
मीडिया से बातचीत में विकास कुमार ने कहा कि BDO के आश्वासन पर फिलहाल आत्मदाह टाल दिया है, लेकिन यदि एक सप्ताह के भीतर जांच और कार्रवाई नहीं हुई, तो वे दोबारा आत्मदाह के लिए बाध्य होंगे।

लेखक के बारे में

By Samridh Media Desk

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and…

Read More