Hazaribagh News : सिकरी ओपी में होली व रामनवमी को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न

हजारीबाग : बड़कागांव सिकरी ओपी थाना परिसर में पुलिस प्रशासन के द्वारा होली व रामनवमी को लेकर शांति समिति की विशेष बैठक की गई जिसकी अध्यक्षता थाना प्रभारी रामकुमार राम ने की है। बैठक में दोनों त्योहारों को शांतिपूर्वक संपन्न करने पर विशेष जोर दिया गया एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं से कहा गया कि पुलिस शरारती तत्वों की पहचान कर रही है ।
बैठक में सिकरी व गर्रीकला के कई ग्रामीण में जनप्रतिनिधि उपस्थित हुए। बैठक में थाना प्रभारी ने संबोधित करते हुए कहा कि आप सब अपने-अपने क्षेत्र में विशेष रूप से भड़काऊ व अश्लील गानों पर विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है, क्योंकि होली जैसे पर्व पर इन्हीं गानों की वजह से लड़ाई झगड़ा या विवाद का कारण बनता है। शराब की पाबंदी पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।
जहां कहीं भी शराब बेचने वाले पता चले तो उसकी सूचना थाने में दी जाए। सूचना देने वाले व्यक्ति की जानकारी गुप्त रखी जाएगी। मौके पर सिकरी मुखिया प्रभु महतो, थाना प्रभारी राम कुमार राम, पृथ्वी राज गुप्ता,मंजूर मियां, मो. शमशेर राम, प्रकाश कुमार, मो कलाम, मो अब्दुल, अनिल कुमार, जितेंद कुमार गुप्ता, मोहित कुमार सिंह, मो सफूल, अरुण कुमार महतो आदि ग्रामीण मौजूदा थें।


