Hazaribagh News: खेलों को मिलेगी नई उड़ान: सांसद मनीष जायसवाल ने आधारभूत संरचना सुधारने पर दिया जोर
-1024x614.jpeg)
हजारीबाग: लोक सभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल क्षेत्र के खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने को लेकर लगातार प्रयत्नशील रहते हैं और इसी कड़ी में बुधवार की शाम को हजारीबाग के सांसद सेवा कार्यालय में उन्होंने जिले के विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक के दौरान सांसद मनीष जायसवाल ने सभी खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उनसे संबंधित खेल की आधारभूत संरचना की मजबूती पर चर्चा की और सभी संघों से जरूरी प्रस्ताव आमंत्रित किए। साथ ही उन्होंने सांसद खेल महोत्सव के तहत नमो फुटबॉल टूर्नामेंट की तर्ज पर विविध खेलों की प्रतिस्पर्धा का व्यापक आयोजन करने को लेकर पदाधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा-परिचर्चा की।
ज्ञात हो कि सांसद मनीष जायसवाल बीते कई वर्षों से लगातार ग्रामीण स्तर पर फुटबॉल का झारखंड राज्य में सबसे बड़ा टूर्नामेंट ‘नमो फुटबॉल टूर्नामेंट’ आयोजित करते आ रहे हैं। वहीं क्रिकेट को उन्होंने हजारीबाग में आगे बढ़ाते हुए संजय सिंह क्रिकेट स्टेडियम की आधारभूत संरचना में आमूल-चूल परिवर्तन कर इसे राष्ट्रीय स्तर तक बढ़ावा दिया है। बैठक के दौरान सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि हजारीबाग में सभी छोटे-बड़े खेलों को बढ़ावा देने के लिए जल्द ही विभिन्न खेल संघों के अधिकारियों के साथ एक-एक कर अलग से बैठक करेंगे और उनसे सुझाव एवं प्रस्ताव लेकर भविष्य में काम करेंगे ताकि हर खेल के प्रतिभावान खिलाड़ियों को बेहतर मंच मिले और उन्हें आगे बढ़ाया जा सके।
इस विशेष अवसर पर सांसद मनीष जायसवाल के साथ मुख्य रूप से हजारीबाग जिला क्रिकेट संघ, हजारीबाग जिला वॉलीबॉल संघ, हजारीबाग जिला राइफल शूटिंग संघ, हजारीबाग जिला फुटबॉल संघ, हजारीबाग जिला हॉकी संघ, हजारीबाग जिला चेस संघ, हजारीबाग जिला आर्चरी संघ, हजारीबाग जिला कबड्डी संघ, हजारीबाग जिला एथलेटिक संघ, हजारीबाग जिला कराटे संघ, हजारीबाग जिला ताक्वांडो संघ और हजारीबाग जिला खो-खो संघ सहित अन्य संघों से जुड़े प्रतिनिधि शामिल हुए और सांसद मनीष जायसवाल को इस सार्थक पहल के लिए विशेष आभार जताया।
मौके पर विशेष रूप से सांसद सुपुत्र करण जायसवाल, रामगढ़ जिला सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल, विभिन्न खेल संघ के अधिकारी बंटी तिवारी, राकेश रंजन, नीलेन्दु जयपुरियार, विजय कुमार सिंह, मनमीत अकेला, अनवर हुसैन, कौलेश्वर गोप, हेमंत कुमार, मनोज कुमार, आलोक कुमार, अजीत कुमार, उदय कुमार, राखी कुमारी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।


